परबत्ता से किशोर लापता, परिजनों ने दिया आवेदन
भागलपुर, मई 24 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा गांव निवासी निखिल कुमार (12 वर्ष) लापता है। इस संबंध में परिजनों ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर उसके अपहरण की आशंका जतायी है। नवगछिया पुलिस ने भी बच्चे की तलाश को लेकर पोस्टर जारी कर आमलोगों से सहयोग मांगा है। जानकारी के अनुसार, खगड़ा गांव निवासी प्रवेश यादव ने आवेदन ने बताया कि उनका पुत्र निखिल कुमार एक दिन पहले से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव के दो युवकों द्वारा उसे बहला फुसला कर कहीं ले जाया गया है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के विषय में पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- परबत्ता से किशोर लापता, परिजनों ने दिया आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.