खगडि़या, जुलाई 7 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि परबत्ता विधायक अबूलाल शौर्य क़ो मिला नया दायित्व मिला है। उन्हें राज्य वन्यप्राणी पर्षद का सदस्य बनाया गया हैं। नये दायित्व मिलने से उनके समर्थको व विधानसभा के लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इधर पूर्व मुखिया पवन चौधरी, सामाजिक कार्यकत्र्ता रुपेश कुमार पिंटू आदि ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की ओर से बिहार के राज्यपाल व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के विशेष सचिव आलोक कुमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...