खगडि़या, जून 22 -- परबत्ता। प्रखंड के विभिन्न थानों में खनन विभाग के अधिकारी व स्थानीय पुलिस द्वारा बीते दिनों संयुक्त छापेमारी में एक दर्जन से अधिक वाहनों क़ो जब्त किया जा चुका है।इसके बाद भी परबत्ता में अवैध खनन पर पूरी तरह विराम नहीं लग सका है। दियारा इलाक ा क्षेत्र के दरियापुर भेलवा दियारा, दुधैला आदि जगहों पर पुलिस व खनन विभाग से नजर बचाकर अवैध खनन किया जा रहा है। इससे सहज़ ही अंदाजा लगाया जा सकता है की मिट्टी व बालू का अवैध खनन करने वालों के मंसूबे कितने मजबूत हंै। क्षेत्र में लगातार छापेमारी के बाद भी उनके हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। इधर बीते 5 जून की देर रात एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर अगुवानी दियारा से अवैध खनन करते सात ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। इस कार्रवाई के बाद 7 जून की रात खनन विभाग ...