अररिया, अप्रैल 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व तीन नाबालिग लड़कियां एक साथ फरार हो गई। हालांकि इनमें से एक लड़की घर वापस लौट आई है। इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। पिता ने बताया कि 19 अप्रैल को वे काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर में मेरी 16 वर्षीय बेटी थी। जब हमलोग चार बजे के आसपास घर लौटे तो बेटी को नहीं देख कर अगल बगल खोजबीन करने लगा। खोजबीन के क्रम में पता चला कि मेरी बेटी के साथ 14 व 15 साल की दो अन्य बच्चियां भी गायब है। हम सभी मिलकर लगातार खोजबीन करते हुए आ रहे हैं। लेकिन कोई नहीं पता चल पा रही है। मुझे संदेह है कि किसी ने बहला फुसला कर व अन्य प्रलोभन देकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि एक बच्ची घर वापस लौट आई है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.