खगडि़या, अप्रैल 28 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। परबत्ता प्रखंड के कुल 282 आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका के 52 पद वर्तमान में रिक्त हैं। जिनमें 16 सेविका और 36 सहायिका के पद शामिल हैं। इन पदों पर जल्द ही नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गत सोमवार को आयोजित पंचायत समिति की सामान्य बैठक में विभिन्न पंचायतों में 10 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पर सहमति बनी। इन नए केंद्रों पर भी सेविका और सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। यह विस्तार जनसंख्या के आधार पर किया गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चों और महिलाओं को लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- परबत्ता के विभिन्न पंचायतों में 10 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पर लगी मुहर नए प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्रों में नगर पंचायत परबत्ता के वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.