परबत्ता एमओआईसी समेत तीन से स्पष्टीकरण, वेतन स्थगित
खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम नवीन कुमार ने परबत्ता एमओआईसी समेत तीन से स्प्ष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने बीते 23 मई को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यमसे प्रखंडस्तर पर विभागीय कार्यों की प्रगति के लिए बीडीओ के प्रकोष्ठ में उपस्थित होने का निर्देश दिया था लेकिन परबत्ता एमओआईसी डॉ कशिश, विद्युत आपूर्तिप्रमंडल के कनीय अभियंता विजय कुमार समेत तीन को वीसी में अनाधिकृत रूप से बिना पुर्वानुमति के अनुपस्थित पाए गए। कहा कि इस गैर जिम्मेदाराना रवैया आपकी स्वच्छाचारिता को परिलक्षित करता है। डीएम ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जबाव देने का निर्देश दिया है। वहीं तीनों अधिकारियों का 23 मई के वेतन को स्थगित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.