परबत्ता : मारपीट व छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज
खगडि़या, मई 13 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव की एक महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी के आरोप क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना गत 4 मई की है। इसको लेकर गत 10 मई क़ो थाना में मामला दर्ज किया गया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित द्वारा बताया गया है कि गत 4 की सुबह करीब 7 बजे अपने बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक उसे रोककर गलत बात कहते हुवे छेरछाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक द्वारा उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया क हल्ला गुल्ला सुन आसपास से लोगों को आता देख युवक फरार हो गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.