खगडि़या, मार्च 7 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता के इंद्र नगर रुपौहली में दो पक्षों में शुक्रवार की देर शाम हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान दिलखुश कुमार, मनोज यादव, बबलू कुमार, जितेंद्र कुमारतथा कारे यादव के रूप में की गई है। हुई है। बताया जाता है कि पड़ोस के कुछ लोगों के साथ दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कारे यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.