खगडि़या, अप्रैल 7 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव का एक युवक कट्टा के साथ थाना में सोमवार को आत्मसमर्पण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार क़ो अगुवानी निवासी दिलीप मंडल का पुत्र रुपेश कुमार एक कट्टा लेकर थाना पहुंचा। यह दृश्य देख मौक़े पर उपस्थित पुलिस कुछ देर के लिये आश्चर्यचकित रह गए। पुलिस ने देखते ही उसे अपने कब्जे में लिया। उससे पूछताछ में उन्होंने आत्मसमर्पण की बात कही। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इसको लेकर थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...