खगडि़या, अगस्त 26 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की याद में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) बुधवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र में अकीदत व उत्साह के साथ मनाया गया। इस्लामी कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाने वाला यह पर्व मुस्लिम समाज के लिए बेहद खास माना जाता है। देशभर में 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद मनाए जाने की पुष्टि हालिया रिपोर्टों में भी की गयी है। पर्व को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में रौनक देखने को मिली। इस मौक़े पर मस्जिदों व घरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। यह भी पढ़ें- Buxar News: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, मांगी अमन-चैन की दुआएं मस्जिदों में विशेष नमाज, कुरआन की तिलावत, दुरूद-ओ-सलाम और नातिया कलाम के कार्यक्रम हुए। जगह-जगह उले...