खगडि़या, मई 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि आगामी 24 मई क़ो नगर पंचायत परबत्ता वार्ड नंबर 14 स्थित अधिवक्ता रामविलास दास परिसर में रविवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी में संविधान पर बढ़ता हमला और बहुजनों पर मनुवाद का कसता शिकंजा विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रो. सह लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव, बहुजन बुद्धिजीवी डॉ. विलक्षण बौद्ध, सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के संयोजक रिंकु यादव, डुमरांव के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंकलाबी नौजवान सभा अजित कुशवाहा,मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास विषय पर प्रकाश डालेंगे। गोगरी बार एशोसिएशन के नोटरी पब्लिक सह प्रतिष्ठित अधिवक्ता स्व. रामविलास दास की प्रथम पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रविदास एकता मंच के सम...