खगडि़या, मार्च 30 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित परिणामों में एक बार फिर 10वी में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से छात्राओं का जलवा देखने क़ो मिला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वास्तब में छात्र के वनिस्पत छात्राओं ने अपने परिश्रम के बल बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर 10वीं के कुछ स्कूलों से प्राप्त परिणामो के अनुसार उच्च विद्यालय कन्हैयाचक की छात्रा भाग्य श्री कुमारी क़ो 10वी में 462 अंक, हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय की छात्रा ख़ुशी प्रिया क़ो 462 अंक, इंटर स्कूल बैसा की छात्रा आराधना चौरसिया क़ो 452 अंक व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुल्हड़िया के छात्र गौतम कुमार क़ो 436 अंक प्राप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...