खगडि़या, मार्च 22 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के परबत्ता बाजार से करना चौक तक चल रहे नाला निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है। कहीं-कहीं इसे सड़क पर ढाल कर छोड़ दिया गया है। बारिश के दौरान सड़क किनारे पड़ी मिट्टी गिला होकर सड़क पर आ गई है। उक्त जगह की सड़क कीचड़मय बनी हुई है। जिससे आम लोगों की परेशानी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। सड़क का दायरा संकरी हो गई है और आवागमन बाधित हो रही है। जब तक बारिश नहीं हुई थी तब तक धूल का गुबारा आसपास के लोगों को परेशान कर रखा था। अब बारिश होने के बाद पानी से सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिससे पूरे रास्ते पर फिसलन बढ़ गई है। पैदल चलने वाले लोगों को जहां संभलकर चलना पड़ रहा है। वहीं बाइक और साइकिल चालकों के लिए यह सड़क जोखिम भरा बन गया है। कई जगहों पर लोग फिसलकर गिर भी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.