खगडि़या, सितम्बर 30 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी के प्रांगण में बुधवार क़ो टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 28 टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई। किट में मरीजों के लिए आवश्यक पोषण सामग्री दी गई, ताकि उपचार के दौरान उन्हें बेहतर पोषण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने व नियमित चिकित्सकों परामर्श का अनुपालन करने की सलाह दी क इधर स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि टीबी से बचाव और इसके उपचार में नियमित दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मरीजों को समय पर उपचार पूरा करने के लिए भी जागरूक किया गया। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. कशिश, अस्पताल प्रबंधक नितेश अभिजात, लैब टेक्नीशियन सौरभ कुमार, ...