खगडि़या, अप्रैल 17 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में गुरुवार क़ो अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से गुरुवार क़ो अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकित कुमार परबत्ता सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, प्रसूति कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन जायजा लिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, रख-रखाव की स्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं को उन्होंने गंभीरता से कलमबद्ध किया। अधिकारियो के तेवर से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। वही मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.