परबत्ता: सात वर्ष बाद जागा विभाग, एप्रोच सड़क निर्माण का रास्ता साफ
खगडि़या, मई 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के पूर्वी दियारा क्षेत्र में किसानों की वर्षों पुरानी परेशानी अब दूर होने की उम्मीद जगी है। गंगा की उपधारा गौर गोपी धार में करोड़ों की लागत से बने पुल तक पहुंचने के लिए आखिरकार एप्रोच पथ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सर्वे और सड़क की पैमाइश के साथ निर्माण प्रक्रिया शुरू होते ही इलाके के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। संवेदक के द्वारा दोनों तरफ स्टोन बोल्डर सोलिंग किया जा रहा है तथा सड़क पर जेबीएस का काम शुरू किया है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक रामानंद प्रसाद सिंह की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2019 में करीब 6 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि से खजरैठा दियारा क्षेत्र के गौरा धार स्थित गंगा की उपधारा पर पुल का निर्माण कराया गया था। पुल बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.