खगडि़या, मई 30 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि राजन कुमार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या-2 के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद आदित्य कुमार को सदस्य संख्या-1 व सरवीन कुमार को सदस्य संख्या-3 के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- मानसी: सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बने डेविड, रंजीत व बबीता सभी निर्वाचित सदस्यों क...