खगडि़या, जून 10 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी के प्रांगण में गत मंगलवार को एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) शिविर आयोजित की गई। इस दौरान कुल 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान चार गर्भवती महिलाओं को क्रिटिकल (हाई-रिस्क) श्रेणी में चिन्हित किया गया, जिन्हें विशेष चिकित्सीय निगरानी और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस नियमित जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी करना तथा मां और शिशु के सुरक्षित स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। यह भी पढ़ें- परबत्ता: शिविर में 50 महिलाओं की हुई एएनसी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...