खगडि़या, मार्च 17 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत थेभाय गांव निवासी शिक्षक डॉ. प्रद्युम्न कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा आज सिर्फ शिक्षा विभाग तक सीमित नहीं बल्कि अन्य विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कर रहे हैं। डॉ. प्रद्युुम्न कुमार ने मध्य विद्यालय, थेभाय के परिसर में अपनी निजी राशि से एक 350 वर्ग फीट का छतनुमा सुंदर बाल मंच का निर्माण कर उसे बच्चों को समर्पित करने जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों पर है। रविवार को उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बाल मंच का उद्घाटन के लिए न्योता दिया। यह मंच बच्चों के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता-पाठ और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक वरदान साबित होगा। इधर डॉ. प्रद्युम्न ने बताया कि जब वे मध्य विद्यालय, थेमाय में शिक्षक क...