खगडि़या, अप्रैल 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि शिकायत के बाद नगर पंचायत वार्ड-14 की जर्जर सड़क की मरम्मत सोमवार से शुरू की गई। यह सड़क ग्रामीण विकास कार्य विभाग द्वारा पूर्व में बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के दौरान जलजमाव की समस्या का समुचित ध्यान नहीं रखा गया था । हर वर्ष बारिश के मौसम में इस सड़क पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण सड़क टूट जाती है। पिछले वर्ष भी बारिश के बाद करीब दो महीने तक जलजमाव बना रहा। जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस समस्या को लेकर वार्ड संख्या 14 के सच्चिदानंद द्वारिका फाउंडेशन के अध्यक्ष ने गत 22 मार्च को ग्रामीण कार्य विभाग के एप हमारा बिहार हमारी सड़क के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। खास बात यह रही कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही विभाग की ओर से प्रतिक्रिया मिलनी शुर...