खगडि़या, अप्रैल 13 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर पंचायत के मध्य विद्यालय, मुरादपुर में भवन निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कमरे के अभाव में विद्यालय के बच्चों का पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पर रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को आवेदन देकर चेतावनी दी है कि अगर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे स्कूल में विवश होकर स्कूल में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। वर्तमान में विद्यालय के मात्र दो कमरों में करीब 667 बच्चों को भेड़ व बकरियों की तरह पढ़ाई जा रही है। जबकि कई बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश हैं। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 1939 में ग्रामीणों द्वारा दान की गई। आठ कट्ठा छह धूर जमीन (खाता-102, खेसरा-1374) पर की गई थी। उस समय गांव के प्रबुद्ध लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.