खगडि़या, अगस्त 9 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर दियरारा स्थित उपधारा में बने पुल पर पानी आ जाने से आवागमन ठप हो गया है। गंगा के बाढ़ का पानी दियारा क्षेत्र में फैलने लगा है। दियारा पर बाढ़ का पानी फैलने से बहुत जल्द किसानों को पशुओं के चारा की परेशानी बढ़ने लगी है। उल्लेखनीय है कि गंगा किनारे बसे लोगों की खेतीबारी व पशुपालन का कार्य दियारा पर ही होता है। बाढ़ का पानी दयार पर फैलने से जहां एक और लोगों को दिया राज आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- खगड़िया : कोसी और बागमती नदी उफान पर, भरपुरा-लालपुर सड़क पर फैला बाढ़ का पानी ज्यों-ज्यों बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है त्यों-त्यों नदी के आसपास के गांवों के लोगों के बीच बाढ़ का भय सताने लगा है।वही शनिवार...