खगडि़या, फरवरी 26 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, मुरादपुर का जमीन विवाद अधिकारी के प्रयास से समाप्त हो गया। अब स्कूल का भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्कूल का भवन निर्माण शुरू होते ही स्कूली बच्चों व शिक्षाविदों के बीच ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों के विवाद में गत तीन वर्षो से भवन निर्माण कार्य अटका हुआ था। स्कूल की समस्या क़ो लेकर गत 23 फरवरी ग्रामीणों के विवाद में उलझा भवन निर्माण कार्य शीर्षक से दैनिक हिदुस्तान में खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के बाद 24 फरवरी क़ो सीओ हरिनाथ राम, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व प्रभारी बीईओ प्रदीप कुमार, अमीन आदि मध्य विद्यालय मुरादपुर पहुंचे। मौक़े पर अंचल अमीन आदि के सहयोग से स्कूल की जमीन की मापी काराई गई। जमीन मापी के दौरान ग्रामीणों द्वारा बार- बार लगाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.