खगडि़या, अप्रैल 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लेनिन नगर तेमथा में क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली विवाद क़ो लेकर खिलरियों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट कि घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक करेलाल दास का पुत्र राजकुमार बताया जा रहा है। इधर घायल युवक ने बताया कि मैच के दौरान एक खिलाड़ी को आउट दिए जाने पर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान एक खिलाड़ी ने गुस्से में आकर विकेट से राज कुमार पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक क़ो इलाज के लिये सीएचसी लाया गया। यह भी पढ़ें- फुटबाल मैच के विवाद में मारपीट, मुकदमा जहां घटना का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इधर डॉ राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक की हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.