खगडि़या, मार्च 27 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के खजरैठा दियारा स्थित गौरा धार में पुल बनकर तैयार है, लेकिन कई वर्ष बाद भी अभी तक एप्रोच पथ नहीं बन पाया है। इस पुल सें भागलपुर जिले के चार सहित करीब एक दर्जन गांवों के लोगो का दियारा आने-जाने का मुख्य मार्ग है। पर, विभाग के अधिकारी इस परेशानी को दूर करने के प्रति उदासीन बने हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में छह करोड़ 81 लाख की राशि सें खजरैठा दियारा क्षेत्र के गौरा धार स्थित गंगा की उपधारा में पुल का निर्माण किया गया है। निर्माण के पूर्ण होने के कई वर्ष बाद भी विभाग के अधिकारी अभी तक एप्रोच पद का निर्माण नहीं करा सकी है। आज एप्रोच पथ नहीं बनने के कारण करोड़ों की लागत से बना पुल बेकार पड़ा हुआ है। जबकि इस पुल से भागलपुर जिला के मथुरापुर, दुधेला, फुलवड़िया, गंगापुर सहित खगड़िया ज...