खगडि़या, जून 25 -- परबत्ता क एक प्रतिनिधि केएमडी कॉलेज में कॉमन रूम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने से वर्ग संचालन के दौरान छात्राओं क़ो काफी परेशानी होती है। जबकि प्रखंड का बहुत पुराना व एकलौता कॉलेज है। इसके बावजूद भी विश्वविद्यालय के अधिकारी कॉलेज की समस्याओं के निदान के प्रति उदासीन बने हुए हैं। सरकार भले ही शिक्षा की नींव को दुरुस्त करने के लिए देहाती क्षेत्रों में बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पंचायतो में प्लस टू की पढ़ाई शुरू कर दी है, लेकिन प्रखंड का पुराना इकलौता केएमडी कॉलेज में आज भी संसाधनों का घोर अभाव है। अगर कॉलेज की समस्या पर चर्चा की जाए तो कई विषयों के सेक्टर वाइज शिक्षक उपलब्ध नहीं है। कॉलेज के दूसरीे मंजिल पर आज भी चदरा का छांव डाला हुआ है. शुद्ध पेयजल, कॉमन रूम व उपस्कर का घोर अभाव है। अगर सुरक्षा की...