परबत्ता: आग से एक एक घर जलकर ़राख, हजारों की क्षति
खगडि़या, जून 24 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आग लगने से एक भूस्खार में रखे सामान जलकर ख़ाक हो गया। पीड़ित पशुपालक बड़ी लगार गांव राजनीती यादव उर्फ़ बैताल यादव बताया ज रहा है। हालांकि आग की घटना के कारणों का स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर आग लगने की घटना सुन आसपास से लोग जमा हो गए। वहीं दूसरी ओर दमकल कर्मी भी मौक़े पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीण व दमकलकर्मी के प्रयास बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भूस्खार में रखे सामान बर्बाद हो चुका था। इधर सीओ हरिनाथ राम ने बताया की घटना की सूचना मिली है। राजस्व कर्मी क़ो जांच पड़ताल के लिण् भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.