खगडि़या, मार्च 26 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन में लाखों की राशि से लगाए गए लिफ्ट सिस्टम गत एक वर्ष पूर्व से ख़राब पड़ा हुआ है। लिफ्ट के ख़राब रहने से लोगों को काफी परेशनी होती है, लेकिन विभाग के अधिकारी व संवेदक की नींद नहीं खुल रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उदघाटन के दो तीन माह बाद से ही खराब पड़ा हुआ है। लाखों की राशि से आईटी भवन में संवेदक द्वारा लगाए गए लिप्ट सिस्टम बेकार पड़ा है, लेकिन संवेदक इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं। आज अपने जरूरी कार्य से आए वृद्ध व उम्रदराज लोगों को तीन मजिला भवन पर जाने के लिये सौ बार सोचना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा वर्ष 2018 के जनवरी माह में तक़रीबन 7, 86,99, 606 रुपया की राशि से सुविधाओ से लैस तीन मंजिला आईटी भवन का निर्माण शुरू किया गया। वर्ष 2019 के...