परबत्ता: अवैध खनन के आरोप में पांच ट्रैक्टर किया जब्त
खगडि़या, जून 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि विभिन्न थाना क्षेत्र में खनन विभाग व पुलिस टीम की संयुक्त विशेष छापेमारी में मिट्टी का खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार विभाग व प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। प्रखंड के तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ चले छपेमारी अभियान में पुलिस क़ो बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। इधर जिला खनन पदाधिकारी सपना कुमारी ने बताया कि भरतखंड थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध मिट्टी ढुलाई करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा चौथम थाना क्षेत्र से एक और मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.