खगडि़या, जुलाई 26 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड की सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग स्थित कुंवर टोला में नौ दिवसीय अखंड रामध्वनि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस रामध्वनि यज्ञ में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। समापन समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और रामधुन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने मंदिर परिसर को आस्था के विशाल संगम में बदल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...