कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। शहर के पुराने परफ्यूम कारोबारी के आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। गुरुवार दोपहर तीन बजे एक साथ सभी जगह पहुंचे आयकर अधिकारियों ने देर रात तक कागजातों को खंगालते रहे। पान मसाला उद्यमियों से जुड़े कारोबारी पर व्यापक स्तर पर टैक्स चोरी समेत तमाम वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका है। फिलहाल अभी तक अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। परफ्यूम कारोबारी के एक्सप्रेस रोड स्थित प्रमुख कार्यालय, कैनाल रोड, हरबंश मोहाल में पुराने मकान में बने गोदाम के अलावा स्वरूप नगर समेत छह जगह आयकर विभाग ने सर्वे किया। सर्वे में 30 से अधिक आयकर अधिकारियों को लगाया गया है। बताया गया कि अधिक मुनाफा होने के बावजूद कम टैक्स देने के अलावा खरीद-फरोख्त में भी व्यापक स्तर पर गड़बड़ियों के साक्ष्य आयकर अधिकारियों को मिले हैं। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.