नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बीता शनिवार सिंगर शिल्पा राव के लिए दिल तोड़ देने वाला रहा। शिल्पा मुंबई में 24 अक्तूबर को बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं एनिवर्सरी पर परफॉर्म कर रही थीं, जब उनका माइक अचानक बंद कर दिया गया। वह अपनी ऑडियंस को धन्यवाद कहकर उनसे विदा लेना चाह रही थीं, लेकिन तभी इवेंट में हो रही देरी को ध्यान में रखते हुए उनका माइक बंद कर दिया गया और दूसरे परफॉर्मर की परफॉर्मेंस शुरू करवा दी गई। शिल्पा राव ने अब इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि कैसे उन्हें काफी ठेस पहुंची।'दिल बहुत दुखता है जब हमसे...' शिल्पा राव ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुंबई। आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा टूट गया है। दिल बहुत दुखता है जब हमसे कोई बहुत खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली जाती है। लेकिन जब म्यूजिक रुक ग...