जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति, जिला टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति, टीबी टास्क फोर्स, टीबी निक्षय पोषण एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में उन्होंने समिति के कार्यों, विभिन्न टास्क फोर्स के दायित्वों की समीक्षा कर अहम दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मैटरनल हेल्थ, संस्थागत प्रसव, एएनसी चेकअप, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण आदि पैरामीटरों में आपेक्षित प्रगति नहीं रहने पर डीसी ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है, अपनी कार्यशैली को सुधारें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रूटीन टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला एलिमिनेशन, मातृत्व एवं चाइल्ड हेल्थ, मल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर, परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त झार...