नई दिल्ली, मई 1 -- अक्सर हम अपने रिश्ते को 'परफेक्ट' मान लेते हैं, खासकर जब उसमें झगड़े नहीं होते और सब कुछ बाहर से ठीक दिखाई देता है। लेकिन हर शांत और स्मूद दिखने वाला रिश्ता अंदर से उतना ही हेल्दी हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार कुछ छोटे-छोटे पैटर्न ऐसे होते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या सामान्य समझ लेते हैं। यही अनदेखे संकेत धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर बना सकते हैं। शुरुआत में ये बातें प्यार या केयर जैसी लगती हैं, लेकिन समय के साथ ये भावनात्मक दबाव या असुरक्षा में बदल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को सिर्फ बाहरी रूप से नहीं, बल्कि अंदर से भी समझें और उन संकेतों को पहचानें, जो आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं।1. कभी लड़ाई ना होना सुनने में अच्छा लगता है कि आप और आपका पार्टनर कभी नहीं लड़ते। लेकिन सच यह है कि हर हेल्...