परनॉड इंडिया के निदेशक ने भूसा के लिए दान के लिए 10 लाख रुपये
बाराबंकी, जुलाई 1 -- बाराबंकी। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रिम मवेशियों के भरण पोषण के लिए भूसा दान को लेकर परनॉड रिकार्ड इंडिया प्रालि. के निदेशक प्रशांत त्रिपाठी व प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बड़ा योगदान दिया। बुधवार को डीएम ईशान प्रताप सिंह मुलाकात कर 10 लाख रुपये की चेक सौंपी। यह दान सीडीओ अ. सुदन के प्रयासों से आया। डीएम ने कंपनी के दोनो अधिकारियों के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर सीवीओ डॉ. विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.