बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के परनावां गांव में बुधवार को विधिवत बाबा महतो साहब महोत्सव को लेकर मंडपाच्छादन किया गया। गुरुवार को तालबंदी की जाएगी। इसके बाद एक व दो मई को बाबा महतो साहब राजकीय मेला लगेगा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष केदार महतो ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मेला व संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें हजारों की भीड़ जुटेगी। महोत्सव सह मेला की सारी तैयारी हो चुकी है। शनिवार को महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- परनावां में मंडपाच्छादन के साथ बाबा साहब महोत्सव यह भी पढ़ें- सीएम के दौरे को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह यह भी पढ़ें- 9 दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.