बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- परनावां: बाबा महतो साहब मेला स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण मेला आयोजन समिति ने सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार को दिया न्योता कमेटी के अध्यक्ष ने कहा, सीएम और पूर्वी सीएम ने आने का दिया है आश्वासन चल रही जोर-शोर से तैयारी, एक मई से दो दिवसीय मेले की होगी शुरुआत फोटो : सीएम सम्राट : सीएम सम्राट चौधरी को श्री श्री 108 श्री शरणबास बाबा महतो साहब मेला में आने का न्योता देते आयोजन समिति के लोग। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के परनावां में एक मई से दो दिवसीय श्री श्री 108 श्री शरणबास बाबा महतो साहब मेला लगेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, पानी व शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने...