परदेस से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने बनाया निशाना
गंगापार, जून 3 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र में जहरखुरानी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुंबई से अपने घर लौट रहे एक युवक को कथित तौर पर जहरखुरानों ने निशाना बना लिया। युवक रोडवेज बस में बेहोशी की हालत में मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र में पिलर संख्या-47 के पास पहुंची रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों ने एक युवक को अचेत अवस्था में देखा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बस परिचालक ने इसकी सूचना चालक को दी, जिसके बाद चालक ने तत्काल डायल-112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.