परदेस से पढ़े डॉक्टरों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली सरकार ने विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई कर लौटे 275 फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (एफएमजी) छात्रों के लिए राजधानी के 12 अस्पतालों में इंटर्नशिप की व्यवस्था की है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग पूरी होने के बाद सीटों का आवंटन किया। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद छात्रों को मेडिकल रजिस्ट्रेशन मिलेगा और वे डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे सकेंगे। इनमें 68 सीटें सात मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों, जैसे सफदरजंग, आरएमएल, एलएचएमसी और हिंदू राव अस्पताल में दी गई हैं, जबकि 207 सीटें डीडीयू, गुरु गोबिंद सिंह, जयपुर गोल्डन, बीएलके-मैक्स और सेंट स्टीफंस जैसे नॉन-टीचिंग अस्पतालों में आवंटित की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.