उरई, मार्च 30 -- कदौरा। बच्चों के लिए रोजी रोटी का इंतजाम करने परदेश गए मजदूरों को गैस की किल्ल्त के चलते खुद भूखा रहना पड़ रहा था। इसलिए अधिकांश परदेस गए लोग वापस आपने गांव आ कर मजबूरी में फिर से दिहाड़ी मजदूरी करने लगे है। वापस आए मजदूरों ने बताया की गांव में कम से कम चूल्हे में खाना बना कर गुजर कर लेंगे क्योंकि परदेस में मकान मालिक चूल्हा जलाने नहीं देता है और गैस मिल नहीं रही है इससे अच्छा है की आपने गांव में रह कर जीवन यापन करने लगे जिससे परदेस मे भूख से मरना न पड़े। --पांच माह पूर्व वो सूरत बहन की शादी के लिए रूपये कमाने गए थे लेकिन गैस की किल्ल्त के चलते उन्हें कई दिनों तक एक वक़्त का ही खाना नसीब हो रहा था ज़ब इस समस्या की अपने माता पिता को बताया तो उन्होंने कहा की घर आ जाओ इस लिए 25 मार्च को वो वापस घर आ गया।-गुड्डु अहिरवार----दो वर्ष...