पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में परदेश से कमा कर घर लौट रहे मजदूर पत्नियों को एड्स दे रहे हैं। यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एचआईवी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस साल अब तक सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित मिली है। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे एचआईवी संक्रमण को लेकर विभाग अलर्ट है। आईसीटीसी काउंसलर रमेश गोस्वामी ने बताया कि बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में स्थित मॉडल टीपीटीसीटी केंद्र में इस साल एचआईवी जांच कराने पहुंचे लोगों में अब तक कुल 14 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 8 महिलाएं एवं 6 पुरुष शामिल हैं। इन 8 महिलाओं में दो गर्भवती महिलाएं हैं। सभी संक्रमित लोगों को काउंसलिंग के बाद बेहतर इलाज के लिए पुर्णिया स्थित एआरटी सेंटर भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है । .... किस तरह के पुरुष हो रहे हैं एचआईवी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.