मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसवों की समीक्षा में परदहां के एमओवाईसी को प्रसवों की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत ब्लॉक वार आशा भुगतान की प्रगति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा की आशाओं के भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर अंत्योदय कार्ड धारक एवं 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर जारी करें। टीकाकरण के संबंध में जिलाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.