परथेनियम हटाएं, पर्यावरण बचाएं का संदेश देने निकाली रैली
प्रयागराज, अगस्त 22 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय जमुनीपुर परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित परथेनियम जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। ग्रीन ऑडिट समन्वयक डॉ आदि नाथ के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर में जागरूकता मार्च निकाला। परथेनियम हटाएं, पर्यावरण बचाएं के नारों के साथ छात्रों ने परिसर से गाजर घास को उखाड़कर पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह खरपतवार जैव-विविधता के लिए बड़ा खतरा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मियों ने सहभागिता कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- केवीके खूंटी ने चलाया गाजरघास जागरूकता सप्ताह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.