परती जमीन की वापसी के लिए आंदोलन करेंगे ग्रामीण
धनबाद, जून 8 -- रैयत ग्रामीण संघर्ष समिति व भूमि वापसी संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों की बैठक रविवार को बेलगड़िया हरिमंदिर परिसर में हुई। वक्ताओं ने पलानी हीरकरोड से बेलगड़िया गांव होते हुए रानी रोड तक रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर विरोध जताया। नारेबाजी भी की। कहा कि बेलगड़िया बस्ती होकर रोड चौड़ीकरण का कार्य होने से यहां वर्षों से रह रहे लोगों के सैकड़ों घर टूट जाएंगे। एमओसीपी के नाम पर अधिगृहित की गई किसानों की अधिकतर जमीन अभी भी परती है। विस्थापित किसान उक्त जमीन की वापसी की मांग को ले अंदोलन तेज करेंगे। प्रभावित हर गांव के रैयतों को एकजुट कर इस दिशा में आंदोलन तेज करने का निर्णय हुआ। शिरिस सिंह, सुभाष सिंह चौधरी, पिंटु सिंह, नंदलाल महली, जेठू महतो, जीतलाल सिंह, जयपति गोप, अशोक महली, सोहन महली, शरण सिंह, श्रीनाथ सिंह, वकील सिंह, अमर सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.