महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में खरीदारी करने आई महिला का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। कुसुम्हा निवासी हिना परतावल में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान उनके बैग से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़िता की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मामले की जांच में जुटे परतावल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अजय कुमार ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर आरोपी सिकन्दर व समीर राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह न...