महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम महराजगंज -गोरखपुर रॉड स्थित परतावल मुख्य चौक पर गुरुवार की रात करीब 1:50 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रहा गिट्टी लदा डंफर और कप्तानगंज रोड से फार्च्यून लदे ट्राला की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गिट्टी लदा डंफर अनियंत्रित होकर पास के मकान में जा फंसा।घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्राला में लदी फार्च्यून गाड़ियां बहराइच जिले भेजी जा रही थी। मृतक चालक की पहचान के लिए ट्राला मालिक से संपर्क किया जा रहा है और परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में ...