मैनपुरी, मई 10 -- क्षेत्र के ग्राम परतापुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां आईटीआई कॉलेज के समीप स्थित 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का एक विद्युत पोल तेज हवा के कारण अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पोल को गिरते देख दूर भागकर अपनी जान बचाई, अन्यथा एक बड़ा और गंभीर हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब पोल गिरा तब अवधेश कुमार, योगेंद्र सिंह, विजय कुमार, शीलू, सत्यम मिश्रा, इबरार अली और अंकित यादव सहित कई लोग खेतों में काम कर रहे थे। पोल गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय विद्युत सब-स्टेशन के अधिकारियों को दी। हैरानी की बात यह है कि सूचना दिए जाने के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही पोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.