परतापुर फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू, रूट डायवर्जन
मेरठ, जून 4 -- परतापुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने फ्लाईओवर की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन जॉइंट बदलने और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए चार जून से मेरठ से दिल्ली जाने वाली आधी सड़क को अग्रिम सूचना तक बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार यह मरम्मत कार्य पीडब्लूडी और सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान दिल्ली जाने वाली आधी सड़क बंद रहेगी और वाहनों का आवागमन शेष आधी सड़क से ही सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। सेतु निगम के इंजीनियरों का कहना है कि अभी भी मरम्मत का कुछ कार्य शेष है। चेतावनी दी है कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक फ्लाईओवर से गुजरने वाले भारी वाहनों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।अनुमान है कि एक-दो दिनों में स्थिति पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.