परतापुर चौधरी में अधूरा नाला बना मुसीबत, 25 हजार आबादी जलभराव से परेशान
बरेली, मई 21 -- परतापुर चौधरी के वार्ड-34 में अधूरा पड़ा नाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। करीब 25 हजार की आबादी वाले इलाके में जलनिकासी व्यवस्था ठप होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अनीस के मकान से चांद के मकान होते हुए यासीन के आवास तक नाला निर्माण होना है, लेकिन करीब 130 मीटर हिस्सा अधूरा पड़ा हुआ है। इसी वजह से बारिश और घरेलू पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इलाके के निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- परतापुर चौधरी में अधूरा नाला बना मुसीबत, 25 हजार आबादी जलभराव से परेशान हालात यह हैं कि सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.