हापुड़, जून 27 -- क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार की सुबह मिनी ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, हालांकि चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कैंटर दिल्ली की ओर से आ रहा था। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया के पास पहुंचते ही वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर के भानपुर गजरौला निवासी चालक अरविंद की सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। यह भी पढ़ें- परचून से भरे सामान के मिनी ट्रक में लगी आग घटना की सूचना मिलते ह...